बिजली विभाग के मेंटेनेंस विभाग के लाइनमैन सुभाष मोरे को दी बिदाई

सुरज दहे बुरहानपुर/ मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली विभाग में मेंटेनेंस विभाग के वरिष्ठ लाइनमैन सुभाष मोरे को बुरहानपुर बिजली विभाग के जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं अधीक्षक यंत्री के एस मालवीय , जिला मुख्य कार्यपालन यंत्री जितेंद्र सिंह पाल , जिला टि एस जी अधिकारी अशफाक साहब , एन डी सी सी विभाग के महिला अधिकारी हिना पांडे की विशेष उपस्थिती में बिजली मेंटेनेंस विभाग में कार्यरत वरिष्ठ लाइनमेंन सुभाष घमाजी मोरे का लालबाग के जिला मुख्य बिजली विभाग कार्यालय पर शुक्रवार दिनांक 31 जुलाई 2026 को बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुभाष मोरे के सेवानिवृत्ती ,

बिदाई समारोह पर इनके दिन रात मेहनत एवं कार्य की प्रशंसा कर बताया की सुभाष मोरे ने बिजली मेंटेनेंस विभाग में 36 वर्ष छह माह एवं 23 दिन उत्कृष्ट सेवा देकर दिन रात जिम्मेदारी से कार्य किया है । आज इनकी सेवानिवृत्ति होने से बिजली विभाग में मेंटेनेंस में कमियां महसुस होगी । आज इनकी सेवानिवृत्ती यह भी हमारे बिजली मेंटेनेंस विभाग के लिए यादगार क्षन है । उनकी सेवानिवृत्ती पर जिला बिजली विभाग के अधिकारी , कर्मचारियों सहित राष्ट्रीय स्वतंत्रता पत्रकार संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव रमाकांत मोरे , टि एस जी विभाग के पुर्व अधिकारी प्रकाश बर्वे , कर्मचारी सुंदर कलाम , सुरज दहे , चापोरा लाइनमेंन वासुदेव पाटिल , संतोष माली ,चंद्रकांत निकम सोपान पाटील ,रामेश्वर राउत , चापोरा सेवा सरकारी समिती सेल्समेन संजय मोरे , कुशल राठौर , नारायण सिंह मरावी , आरिफ अंसारी एवं उनके शुभचिंतकों सहित ग्राम के नागरिकों ने बिदाई समारोह के उपलक्ष में बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना की