Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

बीनागंज में गौसेवकों की मुस्तैदी, राजस्थान-स्थानीय टीम ने पीछा कर पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर, 28 बछड़े बचाए

By Mohan Sharma
July 31, 2026 1 Min Read
0

राजस्थान और बीनागंज के गौसेवकों के संयुक्त प्रयास से गोवंश की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। हाईवे पर पीछा कर गौसेवकों ने बीनागंज के भगवानदास पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे एक कंटेनर को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर ठूंस-ठूंसकर भरे गए 30 बछड़े मिले। इनमें से दो बछड़ों की असमय मौत हो चुकी थी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तस्करी की भनक लगते ही गौसेवकों ने बीनागंज हाईवे पर वाहन को घेरने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। गौसेवकों ने हार न मानते हुए पीछा जारी रखा और मुख्य बाजार होते हुए आखिरकार उसे घेर लिया।सूचना मिलते ही तहसीलदार मयंक खेमरिया सहित पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँच गई। अधिकारियों की मौजूदगी में सभी 28 जीवित बछड़ों को सुरक्षित निकालकर चांचौड़ा की गौशाला में भिजवाया गया। घायल बछड़ों का तुरंत चिकित्सीय उपचार शुरू कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत का जाट महासभा गुना ने किया स्वागत

Next

अब हाईब्रिड मोड से मिलेगा किसानों को उर्वरक, जिले में नई व्यवस्था लागू पात्र किसानों को ही मिले खाद, हर वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखें – कलेक्टर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER