जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावा मेंअंतरराष्ट्रीय लीडरशिप कोच प्रियंका शर्मा ने दिया सफलता का मंत्र

,।। रिपोर्टर नवीन रायली उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान250 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जेआयटीएम), बोरावा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत एमबीए एवं बीबीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन समारोह एवं ग्रैंड अवार्ड सेरेमनी 2026 का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 250 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति ने पूरे परिसर को नई ऊर्जा और सकारात्मक उत्साह से भर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्थान के निदेशक डॉ. निशांत दुबे एवं मुख्य अतिथि, अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास, लीडरशिप एवं सॉफ्ट स्किल्स विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। सुश्री शर्मा जर्मनी एवं फ्रांस सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर चुकी हैं।अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. निशांत दुबे ने कहा कि जेआयटीएम बोरावां का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ऐसा सक्षम, आत्मविश्वासी और उत्तरदायी नागरिक बनाना है जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं सतत सीखने की भावना के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा प्रारंभ करने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका शर्मा ने नेतृत्व, प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन में सकारात्मक सोच के महत्व पर अत्यंत प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा निरंतर आत्मविकास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरक विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।कार्यक्रम के दौरान सत्र 2026-27 की छात्र हैंडबुक का औपचारिक विमोचन किया गया। साथ ही जेआयटीएम टॉप 40 जेम्स के अंतर्गत शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के लिटरेरी क्लब के नव-चयनित सदस्यों को बैज प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियों का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।इसमें ग्रैंड अवार्ड सेरेमनी समारोह का विशेष आकर्षण रही, जिसमें वरिष्ठ विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, उत्कृष्ट उपस्थिति, इंटरनल मेरिट, क्लास रिप्रेजेंटेशन तथा विभिन्न क्लब गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नवप्रवेशी एमबीए एवं बीबीए विद्यार्थियों के स्वागत में आयोजित विशेष केक कटिंग सेरेमनी ने समारोह को और अधिक यादगार बना दिया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने राजस्थानी लोकनृत्य, बॉलीवुड डांस, समूह गायन, मैनेजमेंट गेम्स एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण ओपन डांस सेशन एवं सामूहिक लंच के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय प्रो. नेहा गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रो. हर्षिता अग्रवाल, प्रो. वेदांशी प्रजापत, प्रो. तेजल ठाकुर, प्रो. यशस्वी पाठक एवं श्री दीपांशु यादव का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही एमबीए-2025, बीबीए-2024 एवं बीबीए-2025 के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।श्रप्ज्श्रओरिएंटेशन सप्ताह के आगामी तीन दिनों में स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम, ट्रेजर हंट, ट्रेडिशनल डे, रचनात्मक प्रतियोगिताएं, अवार्ड सेरेमनी एवं विविध मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का समन्वय प्रो. वेदांशी प्रजापत एवं प्रो. तेजल ठाकुर द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिवार ने अध्यक्ष अरुण यादव के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन में जेआईटीएम शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।