आगर-मालवा ब्रेकिंगतनोड़िया पुलिस सहायता केंद्र पर “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के तहत छात्र की शानदार पेंटिंग की सराहना

SJ NEWS | आगर-मालवा। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी” के अंतर्गत तनोड़िया पुलिस सहायता केंद्र में एक विद्यार्थी ने नशामुक्ति पर बेहद आकर्षक और प्रेरणादायक पेंटिंग प्रस्तुत की। उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने छात्र की प्रतिभा की सराहना की।इस अवसर पर भुवनेश श्रीवास ने मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा करते हुए सभी से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।मध्यप्रदेश पुलिस की जनहित में अपील:”नशे से दूर रहें, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन अपनाएं।”