नौतपा खत्म फिर भी गर्मी बरकरार किसान मानसून के इंतजार में
छिंदवाड़ा परासिया/उमरेठ* नौतपा 8 जून को समाप्त हो चुका है लेकिन तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं कई जगह बारिश के छींटे पड़े हैं तो कई जगह अब भी आग बरस रही हैअभी पंचक चल रहा है मूरत नहीं है ज्यादातर किसान 20 22 जून के बाद ही बोनी का शुभ समय मान रहे हैं खेतों की जुताई बखरनी पूरी हो चुकी है मक्का सोयाबीन और दलहन की बोनी के लिए किसान तैयार है।शासन और कृषि विभाग का कहना है कि जिले में खाद बीज की कोई कमी नहीं है डीएपी एनपीके यूरिया खाद का वितरण लाइसेंसी केंद्रों से लगातार जारी है ऑनलाइन हेक्टेयर एकड़ के हिसाब से टोकन के माध्यम से सभी किसान भाइयों को खाद बीज देना प्राथमिकता है एक साथ भीड़ के कारण कई बार साइट व्यस्त होकर सर्वर में दिक्कत आ रही है पर समय अवधि पर्याप्त है कोई किसान वंचित नहीं रहेगाकुछ किसान अब भी परेशान हैं खसरा किश्तबंदी और आधार से टोकन बनवाना जरूरी है पर दिन दिन भर सर्वर नहीं चलने से टोकन नहीं निकल पा रहा है और खाद नहीं मिल रहा है कुछ छोटे किसान ही शेष हैंकृषि विभाग की सलाह है कि किसान मिट्टी परीक्षण कराएं और जरूरत पर ही यूरिया खाद सीमित मात्रा में डालें खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए जैविक खाद गोबर खाद वर्मी कम्पोस्ट और हरी खाद का उपयोग करें इससे लागत घटेगी और मिट्टी की सेहत सुधरेगीस्थानीय लोगों का अनुमान है कि 20 22 जून को बारिश आएगी किसान पहली फुहार और शुभ मुहूर्त के साथ बोनी शुरू करेंगेकुल मिलाकर किसान खेत तैयार कर चुका है और आसमान की तरफ देख रहा है शासन का भरोसा है कि कोई किसान छूटेगा नहीं मानसून की बारिश शुभ मुहूर्त मिट्टी परीक्षण जैविक खाद और प्रशासन की तत्परता से ही किसान के चेहरे पर मुस्कान आएगी।
