Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhatrpur

गुरु पूर्णिमा महोत्सव बागेश्वर धाम में एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, चौक-चौराहों पर पुलिस अलर्ट, कई जिलों से पहुंचा अतिरिक्त पुलिस बल

By Mohan Sharma
July 27, 2026 2 Min Read
0

मुकेश भार्गव छतरपुर /बागेश्वर धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बागेश्वर धाम परिसर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया है। आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है,उन्होंने बताया कि प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। महोत्सव के दौरान छतरपुर सहित आसपास के अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बागेश्वर धाम में तैनात किया गया है, ताकि यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन सुचारु रूप से संचालित हो सके,निरीक्षण के दौरान बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सदस्य निशांत नायक एवं नितेंद्र चौबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर एएसपी आदित्य पटले, खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल, बमीठा टीआई बाल्मिक चौबे, निरीक्षक संदीप दीक्षित, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत, उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, बागेश्वर धाम चौकी प्रभारी श्रीकांत पाठक, आरक्षक रवि सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

गुना मौसम अपडेट: 27 से 31 जुलाई के बीच मानसून होगा मेहरबान

Next

आलीराजपुर भाजपा किसान मोर्चा में अभिजीत (मोंटी) डावर को बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला महामंत्री

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER