केंद्र सरकार केला उत्पादक किसानो के लिए विशेष आर्थिक पॅकेज की घोषणा करे

बुऱ्हानपूर जिल्हा महिला काँग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आरती लांडे जीने पत्र के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी कृषी मंत्री जी एवं मुख्यमंत्रीजी से मांग की है की हमारा बुरहानपुर जिला संपूर्ण भारत वर्ष मे केला उत्पादन मे अग्रणी है इस केला फसल से यहा के किसान एवम उससे जुडे उद्योग से लाखो परिवार अपना जीवन यापन करते है मान्सून सत्र के प्रारंभ मे जिस प्रकार से बुरहानपुर जिले मे अत्याधिक हवा आंधी एवं बारिश से जिले के प्रत्येक गाव मे शेकडो किसानो की केला फसल जमीनदोज हो गई है एवं उनका भारी आर्थिक नुकसान हुआ है जिससे यहा के केला उत्पादक किसानो के सामने बडा आर्थिक संकट आया है चूंकि केला फसल मे लागत मूल्य बहुत अधिक आता है जिससे यहा का किसान बँक से सहकारी समितीयो से सावकारो से कर्ज लेकर फसल को तयार करता है वर्तमान में केला उत्पादक किसान कठिन आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा है पहले से ही किसान महंगी खाद महंगा डीजल एवं महंगाई से त्रस्त है ऐसे कठिन परिस्थिति में यदि केला उत्पादक किसान को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार केला आर्थिक पैकेज प्रदान करती है एवं बैंक कृषि ऋण माफ करती है तो यहां के किसानों को बहुत बड़ी राहत होगी अतः मानवीय मूल्य को ध्यान में रखते हुए राहत प्रदान करने की कृपा करें यहां का किसान आपका बहुत आभारी रहेगा
