टावर गोलीकांड में हथियारबंद बदमाश को दबोचने वाले टीआई गजेंद्र पचौरिया सम्मानित

SJ NEWS उज्जैन इरफान अंसारी /उज्जैन। घंटाघर टावर गोलीकांड में अपनी जान की परवाह किए बिना हथियारबंद आरोपी को पकड़ने वाले माधव नगर थाना प्रभारी टीआई गजेंद्र पचौरिया और उनकी टीम का विभिन्न खेल एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया। टीआई पचौरिया ने बहादुरी का परिचय देते हुए चार अतिरिक्त कारतूसों से लैस आरोपी को गिरफ्तार किया था। साथ ही, गोली लगने से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय भी दिया।सामाजिक कार्यकर्ता शकेब अख्तर कुरैशी ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और साहसिक कार्य की सराहना करते हुए टीआई पचौरिया का शॉल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में नई पहल नई सोच संस्था के शाहिद हाशमी एवं शकेब अख्तर कुरैशी, बॉडीबिल्डिंग से भूपेंद्र सिंह बैस और राजेश भारती, उज्जैन भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कमल सोनी, साईं सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मालवीय, सलीम कुरैशी, मेमोरियल टेलर तथा आरिफ खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में टीआई गजेंद्र पचौरिया एवं उनकी टीम के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।