कसरावद थाना इंचार्ज रीना एक्का द्वारा महिला एवं बाल विकास के समन्वय से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया

। रिपोर्टर नवीन रायली “नशे से मुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला है। आइए, ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान से जुड़कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।””नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना कसरावद द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से व्यापक नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ एवं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया।महिमा कंपनी में कार्यरत महिला एवं पुरुष श्रमिकों के मध्य भी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नशे से दूर रहने तथा अवैध नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं, श्रमिकों एवं आमजन को नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के नेतृत्व में संचालित राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के अंतर्गत आज दिनांक 25.07.2026 को थाना कसरावद द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के प्रथम चरण में थाना परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ एवं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को प्रभावित करता है। साथ ही महिलाओं की भूमिका परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें अपने बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।इसके उपरांत महिमा कंपनी में कार्यरत महिला एवं पुरुष श्रमिकों के मध्य भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रमिकों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, परिवहन अथवा सेवन की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे अपने कार्यस्थल एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा सामाजिक सद्भाव एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।उक्त जागरूकता कार्यक्रम थाना इंचार्ज उप निरीक्षक रीना एक्का के नेतृत्व में संपन्न हुआ। थाना कसरावद पुलिस ने सभी नागरिकों से “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान को जनआंदोलन बनाकर नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।