Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गुना में कांग्रेस-एनएसयूआई का जश्न, निकाली रैली

By Mohan Sharma
July 25, 2026 2 Min Read
0

गुना। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही गुना में छात्र संगठन और युवाओं के बीच भारी उत्साह देखा गया। लंबे समय से जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में मैदान में उतरी कांग्रेस और एनएसयूआई ने अंबेडकर चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी रैली निकालकर नगरवासियों को इस घटनाक्रम और सफल संघर्ष के लिए बधाई दी।प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष फलेशुराज सिसौदिया ने हुंकार भरते हुए कहा, यह भाजपा शासन के अंतिम क्षणों की शुरूआत हो चुकी है। देश का छात्र और युवा अब पूरी तरह जाग चुका है, और एनएसयूआई व कांग्रेस युवाओं के हक की लड़ाई को इसी तरह पुरजोर तरीके से लड़ती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा अपनी गलती स्वीकार करना तो एक बात है, लेकिन केंद्र सरकार को अभी अपनी कई अन्य नाकामियों का जवाब देना बाकी है। उन्होंने मांग रखी कि भाजपा सरकार की विफलताओं के कारण जिन 22 छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी, उनके पीड़ित परिवारों को तत्काल 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए और पूरे मामले में सख्त जवाबदेही तय हो।वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने प्रधान के इस्तीफा को देश के छात्रों और युवाओं के निरंतर संघर्ष की एक ऐतिहासिक जीत बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि भले ही आज छात्र समुदाय इस जीत पर गौरवान्वित है, लेकिन 22 मासूम छात्रों को खोने का दुख हमेशा बना रहेगा। एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने संकल्प लिया कि वे छात्रहित और जनहित के मुद्दों को आगे भी इसी आक्रामकता से उठाते रहेंगे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

श्रीराम दरबार के पूजन-अर्चन के साथ विहिप जिला अभ्यास वर्ग का शुभारंभ

Next

सरस्वती शिशु मंदिर इच्छापुर में आज नविन भवन निर्माण का लोकार्पण समारोह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER