Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद,सी-आई-एस एवं साइबर सुरक्षा पर पैरालीगल वालेंटियर्स को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

By Mohan Sharma
July 25, 2026 1 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार द्वारा आनलाईन प्रशिक्षण दिया गया मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार द्वारा शनिवार 25 जुलाई को सी-आई-एस (CIS) एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पैरालीगल वालेंटियर्स को डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा न्यायिक कार्यों में तकनीकी दक्षता से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के अंतर्गत तहसील विधिक सेवा समिति, कसरावद के ई-सेवा केन्द्र पर पैरालीगल वालेंटियर्स ने उपस्थित होकर ऑनलाइन सत्र में भाग लिया। वहीं, अन्य पैरालीगल वालेंटियर्स अपने-अपने मोबाइल फोन के माध्यम से वर्चुअली रूप से जुड़े और विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी प्राप्त की।प्रशिक्षण के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों की पहचान एवं उनसे बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही न्यायिक प्रणाली में सी-आई-एस के महत्व, उसके उपयोग तथा ई-सेवाओं के प्रभावी संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।प्रशिक्षकों ने पैरालीगल वालेंटियर्स से कहा कि वे प्राप्त जानकारी को आमजन तक पहुंचाकर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। इससे समाज में साइबर जागरूकता बढ़ेगी और ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण में सहायता मिलेगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आलीराजपुर में युवाओं छात्रों उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Next

म्याना में छात्रों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस का केंडल मार्च,की नारेबाजी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER