नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आलीराजपुर में युवाओं छात्रों उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आलीराजपुर, 25 जुलाई। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग तथा आंदोलनरत छात्रों पर दिल्ली में हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता महेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की गई।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महेश पटेल ने कहा कि देशभर के लाखों विद्यार्थी वर्षों तक कड़ी मेहनत, आर्थिक कठिनाइयों और परिवार के त्याग के बल पर नीट जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करते हैं। कई गरीब, आदिवासी और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए मजदूरी करते हैं, कर्ज लेते हैं और अपनी जमा-पूंजी तक खर्च कर देते हैं। ऐसे में यदि परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियां होती हैं तो सबसे बड़ा नुकसान मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का होता है।उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में छात्र कई दिनों से न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक देश में अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।महेश पटेल ने केंद्र सरकार से मांग की कि नीट परीक्षा में सामने आए सभी आरोपों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों को न्याय दिलाने, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा आंदोलनरत विद्यार्थियों पर हुई कथित कार्रवाई की जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।महेश पटेल ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से शिक्षा और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए इस जनआंदोलन में सहभागी बनने की अपील भी की। छात्र छात्रायें उपस्थित रही रैली के माध्यम से बस स्टैण्ड से लेके कलेक्टर कार्यालय तक नारे लगाते युवा हाथ में तख्तियां लेके आदिवासी विकाश परिषद के जिला अध्यक्ष अंगर सिंह चौहान, खुर्शीद अली दीवान ,जनपद सदस्य विक्रम , सुरेश सारडा,संजय चौहान,( jys)विक्रम , खारकुआ सरपंच,मालसिंग (jys)सहित इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं आमजन उपस्थित रहे।