Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

खेतों में पहुंचे कलेक्टर, देखी जैविक खेती, कि सराहना जैविक खेती एवं अन्तवर्तीय फसल पद्धति से बढ़ रही किसानों की आय अधिकारियों ने किया फसल प्रदर्शन का अवलोकन

By Mohan Sharma
July 24, 2026 2 Min Read
0

*बुरहानपुर/23 जुलाई, 2026/- कृषक कल्याण वर्ष अंतर्गत किसानों की आय में वृद्धि तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयास जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने ग्राम टिटगांवकलां में कृषक श्री उदय महाजन के खेत पर आयोजित तुअर, उड़द एवं सोयाबीन की अन्तवर्तीय फसल प्रदर्शन का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फसल की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन) के अंतर्गत प्रदर्शन हेतु तुअर की उन्नत किस्म भीमा उपलब्ध कराई गई है। वहीं बीज वितरण कार्यक्रम के तहत उड़द की उन्नत किस्म आई.पी.यू.-13-1 प्रदान की गई है।कृषक श्री उदय महाजन द्वारा जैविक पद्धति से अन्तवर्तीय खेती की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने खेत में विकसित फसल का अवलोकन करते हुए खेती के इस मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्तवर्तीय एवं जैविक खेती से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कृषक श्री उदय से संवाद करते हुए जैविक खेती से आ रहे परिणामों एवं पौष्टिक उत्पादों की जानकारी ली। कृषक श्री उदय ने बताया कि उन्हें जैविक खेती से लाभ मिल रहा है। जैविक खेती में कम मेहनत लगती है, वे अपने खेतों में जैविक खाद बनाकर उसका इस्तेमाल करते है। इससे उत्पादन में वृद्धि हुई है। कृषक श्री उदय ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से जैविक खेती के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जैविक रूप से हल्दी फसल की खेती का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती पल्लवी पुराणिक, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, उपसंचालक उद्यानिकी श्री एस.आर. चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री संजय सिंह तथा तहसीलदार श्री रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

दस्तक अभियान की समीक्षा, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश

Next

समाजसेवी विजय सिंह गौतम को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, 10 लाख रुपये की कथित मांग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER