विधानसभा में अनुपूरक बजट पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल का सरकार पर तीखा हमला15 सड़कों, मेडिकल कॉलेज, NH-56, पुल और सिंचाई परियोजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण मांगें सदन में उठाईं

भोपाल, 22 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने सरकार पर आदिवासी अंचलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बजट का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों पुरानी मांगों को इस अनुपूरक बजट में भी स्थान नहीं दिया गया, जिससे क्षेत्र की जनता निराश है।विधायक सेना पटेल ने सदन में कहा कि उन्होंने पिछले विधानसभा सत्र में भी क्षेत्र की सड़कों की मांग रखी थी, लेकिन आज तक एक भी सड़क स्वीकृत नहीं हुई। उन्होंने इस बार पुनः जोबट विधानसभा क्षेत्र की 15 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की मांग सदन में उठाई।सदन में उठाई गई सड़क निर्माण की मांगें1. सुखा आम्बा फलिया से मेन रोड तक, कालुवाट (उदयगढ़)2. उलबड़-हिरापुर से ब्याहा होली फलिया होते हुए पटेल फलिया तक, उलबड़ (जोबट)3. खारी मेन रोड से सिंधी मेन रोड तक, खारी (जोबट)4. करेलीमुड़ी से ग्राम छोटी खटाल तक5. ग्राम खामडका से ग्राम केवड़ी तक6. ग्राम बड़ी जुवारी से ग्राम उबागारी तक7. बलदमूँग से झिरन होते हुए बड़ी मिरियावाट बड़ी फलिया तक, बलदमूँग (जोबट)8. कनवाड़ा सेवरिया सीमा से जमें री बलेड़ी सीमा तक9. ग्राम उम्दा भानपुर से नदी फलिया होते हुए पंचायत तक10. साजनपुर मेन रोड से पटेल फलिया, पुजारा फलिया, सापलिया फलिया, पाजरिया फलिया एवं खाड़ा फलिया तक11. ग्राम बड़ागुड़ा में गिट्टी खदान से कनासिया फलिया, रींझी फलिया, भारी सेमल फलिया होते हुए रायणी फलिया एवं बाड़ी सेमल फलिया तक12. ग्राम उम्दा मेन रोड से कुंडलिया फलिया तक13. पलासदा मेन रोड से घटवानी मार्ग तक14. रामसिंह की चौकी से जिला पंचायत अलीराजपुर होते हुए ग्राम बड़ा उड़वा तक15. ग्राम लीलउमरी आश्रम से पोची इमली होते हुए मेन रोड चंद्रशेखर आजाद नगर तक*विधायक सेना पटेल ने सदन में आम्बुआ से सेजावाड़ा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है*इसके अलावा उन्होंने *अलीराजपुर नगरपालिका भवन निर्माण, वाटर प्लांट मार्ग पर नाले के ऊपर पुल निर्माण**चंद्रशेखर आजाद नगर के भूराघाट में तालाब निर्माण**किसानों को आरडीएसएस योजना के तहत पर्याप्त एवं नियमित बिजली उपलब्ध कराने**तथा भोरकुंडिया से खंडाला गम्भीर होते हुए खंडाला राव से पिपलिया तक क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर के पुनर्निर्माण की मांग भी सरकार के समक्ष रखी*विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन अलीराजपुर जिला आज भी मेडिकल कॉलेज से वंचित है। जिले के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए गुजरात, दाहोद, बड़ौदा और इंदौर जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने अलीराजपुर में मेडिकल कॉलेज की तत्काल स्वीकृति की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो विधानसभा में धरने पर बैठ जाऊँगी सेना महेश पटेल ने कहा कि यह अनुपूरक बजट किसानों, युवाओं, आदिवासियों और ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता। उन्होंने सरकार से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की।