Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

नीट पेपर लीक के विरोध में कठ्ठीवाड़ा में फूटा युवाओं का आक्रोश, महेश पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

By Mohan Sharma
July 24, 2026 2 Min Read
0

जिला ब्यूरो अलीराजपुर से महेश गणावा की खबर कठ्ठीवाड़ा, 24 जुलाई 2026।आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में कठ्ठीवाड़ा ब्लॉक में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने नीट (NEET) परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महेश पटेल ने कहा कि देशभर में पिछले 27 दिनों से छात्र न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है और युवाओं का परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है।महेश पटेल ने कहा कि गरीब, आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग के परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि नीट पेपर लीक एवं कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों को कठोर दंड दिया जाए, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए, छात्रों के साथ हुए अन्याय को समाप्त किया जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा लिया जाए।महेश पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर जिले से लेकर प्रदेश और देशभर में लगातार आंदोलन जारी रहेगा।सभा के दौरान युवाओं ने “नीट घोटाला बंद करो”, “हम अपना अधिकार मांगते”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “छात्रों के साथ न्याय करो” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष परसिंह बारिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोह्ययाडा दादा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता साहनी मकरानी, पीसीसी सदस्य भारतराज जादव गोलाम्बा सरपंच नारिया किराड़ , महिला महिला कांग्रेस नेत्री गायत्री तोमर , वरसिंह सरपंच,नरेंद्र तोमर,शान नकवी,संदीप डावर ,आमजाद ख़ान,संपत धाकड़, मुनीर खान,तेर सिंह, निलेश परमार, दिनेश कुसवाहा, राहुल बमनिया , अर्जुन धाकड़,मुकेश तोमर,गोलू ,सहित अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद रहे

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मनावर वियतनाम में ओपो कम्पनी ने मध्य प्रदेश में सन 2025 मे जिन डिलरो ने अच्छे बिजनेस किए हैं

Next

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल का सरकार पर तीखा हमला15 सड़कों, मेडिकल कॉलेज, NH-56, पुल और सिंचाई परियोजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण मांगें सदन में उठाईं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER