धार ३४ वी वाहिनी विसबल धार हॉकी टीम बनी उपविजेता

बगदीराम चौहान धार ,पांच दिवसीय ३२वी अंतर वाहिनी उत्तरी झोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष २०२६ ग्वालियर में आयोजित की गई। जिसमें में २ री वाहिनी विसबल ग्वालियर और ३४ वी वाहिनी विसबल धार के मध्य फाईनल मुकाबला हुआ, जिसमें २ री वाहिनी ग्वालियर विजेता तथा ३४ वी वाहिनी धार उपविजेता रही।

धार से ३८ खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलो में भाग लिया। जिसमें से केवल हॉकी टीम फाईनल में पहुँची।और वैटलिफ्टिंग में कुणाल अहिरवार ने गोल्ड जीता। धार से निरीक्षक माधुसिंह चौहान,स.उनि. राकेश राणा,प्र.आर. नारायण गौतम,आरक्षक जिनेन्द्र सिंगाडि़या,श्याम शुल्या, निर्भय सिंह मालवीय, विनोद सोलंकी,ललित चौहान,सुरेश चौहान,विकास इवने,सुरेश डावर,भारत बारिया,मुकेश पंवार, महैन्द्र वर्मा,कुणाल अहिरवार,डेजी रावत, अनिल कवचे,रोहन बसोर,सत्येंद्र,दिनेश चौहान,मनोज चौहान, शिवपाल मंगरै,राज प्रकाश,विभोर तिवारी, कमलजीत,आदित्य चौहान,ध्रुव मोर्य,बादल सांवरे, शंकरसिंह रावत,कन्हैयालाल कवचे,विश्वजीत,सीताराम झणिया, अमरसिंह राठौर,यशपाल सिंह,राजकुमार,देशलसिंह मोरे,रवि परमार आदि खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।

जानकारी निर्भय सिंह मालवीय ने दी। धार जिला ब्यूरो चीफ बगदीराम चौहान की रिपोर्ट