Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन मे गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओ की कार्यशाला

By Mohan Sharma
July 21, 2026 2 Min Read
0

जिला स्तरीय समन्वय समिति के द्वारा*मनावर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन मे नगर के गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओ की जिला स्तरीय समन्वय समिति के द्वारा आयोजित कार्यशाला दो सत्रों में संपन्न हुई । मुख्य अतिथि महेश केवट उपजोन इंदौर एवं गायत्री परिवार के जिला समन्वयक हीरालाल पाटीदार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर देवपुजन किया गया। जिला समन्वयक पाटीदार ने माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष में शांतिकुंज से जिले को दिए गए लक्ष्य और उद्देश्य का प्रतिवेदन,स्वागत उद्बोधन दिया।इस अवसर उपझोन प्रभारी महेश केवट ने बताया कि गायत्री परिवार से जुड़ने पर उपासना, साधना, अराधना नियमित सभी कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। साथ ही हमारे मिशन के कार्य के लिए समय दान अंशदान भी करना चाहिए। उन्होंने प्रज्ञा पुंज, प्रज्ञा पुत्र, प्रज्ञा परिजन के बारे में विस्तार से बताया गया।

गायत्री परिवार से जुड़कर काम करने वाले कार्यकर्ता को लोकसम्मान,देवी अनुग्रह, ओर आत्मसंतोष मिलने की बात भी उन्होंने बताई।भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला प्रभारी शांतिलाल विश्वकर्मा ने आगामी समय में होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से विद्यालयो में ज्ञान दीक्षा संस्कार, विद्या आरंभ एवम सुंदर मंत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने की जानकारी दी। गायत्री परिवार के सात आंदोलनों की जानकरी देते हुए विस्तार से व्याख्या की।गायत्री परिवार के व्यसन मुक्ति आंदोलन के जिला प्रभारी धर्मेंद्र मकवाना ने आगामी माह में धरमपुरी तहसील में जिला स्तरीय व्यसन मुक्ति रैली की तैयारी के बारे मे सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुष्पा खंडेलवाल, पप्पू खड़ेलवाल, रेखा खंडेलवाल, , डा.धन्नालाल पाटीदार, गिरधारी लाल मालवीया, प्रताप सिंह अंचल, भूरेसिंह सोलंकी एवं जिले के गायत्री परिवार के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यशाला के आयोजन में योगेश मालविया , राकेश पुरोहित एवं खंडेलवाल परिवार का विशेष सहयोग रहा।कार्यशाला का संचालन जिला सह समन्वयक प्रवीण पाटीदार ने किया। कार्यशाला में आए सभी कार्यकर्ताओं का प्रखर खंडेलवाल ने आभार प्रकट किया। अंत में विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना और शांतिपाठ किया गया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने काल भैरव स्थित दीनदयाल रसोई चलित वाहन का किया निरीक्षण

Next

उज्जैन में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत निकली विशाल जन-जागरूकता रैली।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER