Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

गौमाता सम्मान अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

By Mohan Sharma
July 21, 2026 1 Min Read
0

रमाकांत मोरेबुरहानपुर जिले के फोपनार निवासी श्री जयकुमार जैन (मामा जी) के सुपुत्र चिरंजीव आयुष जैन के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में भारतव्यापी “गौमाता सम्मान अभियान” के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।इस अवसर पर नवविवाहित वर-वधु ने स्वयं हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया तथा उपस्थित अतिथियों से भी गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण हेतु आगे आने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 2,000 नागरिकों से हस्ताक्षर करवाकर अभियान को व्यापक समर्थन प्रदान किया।अभियान के दौरान सभी उपस्थित जनों को 27 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य गौमाता सम्मान अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस जनआंदोलन में अपनी सक्रिय सहभागिता का विश्वास दिलाया।यह अभियान गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति समाज में जनजागरण का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विवाह जैसे सामाजिक आयोजन में हजारों लोगों की सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि गौमाता के सम्मान का विषय समाज की सामूहिक आस्था और प्रतिबद्धता से जुड़ा हुआ है।अंत में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए 27 जुलाई के अभियान को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

थाना गणपति नाका पुलिस द्वारा चंद घंटों में चोरी के आरोपियों को ढूंढ निकला

Next

बुरहानपुर मे गांधीवादी कार्यकर्ताओं की गांधी चिंतन बैठक सम्पन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER