नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान के तहत उज्जैन पुलिस का जनजागरूकता अभियान

SJ NEWS | उज्जैनरिपोर्ट: इरफान अंसारी, उज्जैन94250 96974’/उज्जैन। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत शनिवार को उज्जैन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्यालयों, बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, श्रमिकों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया।थाना नागदा पुलिस ने मदर मेरी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय,

1930 साइबर हेल्पलाइन तथा 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति विषय पर लघु नाटकों का मंचन किया और सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।इसी क्रम में थाना उन्हेल, महिदपुर, भाटपचलाना, खाचरौद, माकड़ौन, तराना, कायथा एवं चिंतामण गणेश पुलिस द्वारा विद्यालयों, बस्तियों, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने लोगों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, ई-सिगरेट, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी।कार्यक्रमों में यह संदेश भी दिया गया कि यदि कोई व्यक्ति नशा करने के लिए दबाव बनाए तो स्पष्ट रूप से “ना” कहें। साथ ही, यदि किसी परिचित को नशे की लत हो तो उसकी सहायता कर उसे नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास करें। उज्जैन पुलिस ने आमजन से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।