किसानों को परेशान कर रही राज्य एवं केंद्रीय सरकार – कांग्रेस

मध्य प्रदेश एवं बुरहानपुर जिले के किसानों को गुमराह करने वाली सरकार एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर इनके कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना द्वारा लगातार किसानो को परेशान किया जा रहा है केला फसल नुकसान का मुआवजा ना मिलने केला फसल बीमा योजना लागू ना होने एवं मध्य प्रदेश का किसान अपनी मेहनत, पसीने और उम्मीदों के साथ खेतों में फसल तैयार करता है। तो ई-टोकन जैसी अव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी, भटकाव और आर्थिक नुकसान का कारण बन जाती है।किसान कांग्रेस की स्पष्ट मांग है ◆ केला नुकसानी का मुवाबजा तत्काल मिले ◆ ई-टोकन प्रणाली तत्काल समाप्त की जाए।◆ किसानों को बिना किसी भेदभाव और तकनीकी बाधा के खाद का अधिकार मिले।◆ केला फसल बीमा योजना लागू करो।◆ किसानों को समय पर भुगतान और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।अन्नदाता का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसानों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करें और उनकी मेहनत का पुरा सम्मान करें।किसान हित में फैसला लो, किसानों को न्याय दो। किसानों को तत्काल मुआवजा दो। जिला किसान कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर द्वारा जानकारी दी गई की हमारे द्वारा हर ब्लॉक में पुतला दहन किया गया है ।
