Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

अलीराजपुर पिछली जनसुनवाई में प्राप्त पेयजल समस्या का हुआ समाधान,ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर का जताया आभार

By Mohan Sharma
June 9, 2026 2 Min Read
0

SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर

आलीराजपुर – जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। लगभग 10 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्राम गोलापलवी के भील फलिया के ग्रामीणों की समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणजन जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर से मिलने पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पानी के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है और उनके जीवन में बड़ी राहत मिली है। इस दौरान ग्रामीणों ने जनजातीय समाज की पारंपरिक सामग्री चोमल और टोकरी भेंट कर कलेक्टर का सम्मान किया तथा कहा कि वर्षों से चली आ रही उनकी पेयजल समस्या का त्वरित संज्ञान लेकर उसका निराकरण किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 वर्षों से वे अपने फलिये में हैंडपंप की मांग कर रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया था।दरअसल, पिछली जनसुनवाई में आलीराजपुर जिले के विकासखंड सोंडवा अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बाजा के ग्राम गोलापलवी के भील फलिया निवासी श्री केवसीय पिता अगरिया ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था।

आवेदन में उन्होंने बताया था कि भील फलिया में 12 से 15 परिवार निवास करते हैं और वहां पेयजल की अत्यंत गंभीर समस्या है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित अम्बाजा गांव से पेयजल लाना पड़ता था। वहीं पशुओं को भी पानी पिलाने के लिए इतनी ही दूरी तय करनी पड़ती थी।शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सुखराम मेडा को शीघ्र कार्रवाई कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर भील फलिया में नवीन हैंडपंप स्वीकृत कर उसका खनन कराया गया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होने लगा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

छुट्टी से लौटते ही 24 वर्षीय महिला आरक्षक ने सरकारी आवास में उठाया आत्मघाती कदमजांच में जुटी कैंट पुलिस, कोतवाली में थी पदस्थ

Next

सड़कों पर दिखेगा पुलिस का नया तेवर: गुना में ‘चीता’ बाइकों का मेकओवर, सायरन और फ्लैश लाइट से लैस होकर भरेंगी फर्राटा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER