उज्जैन वार्ड 42 में 25 नई स्टील की कुर्सियों का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी बैठने की सुविधा

इरफान अंसारी उज्जैन। नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने वार्ड क्रमांक 42 अंतर्गत सेठी नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर उद्यान में 25 नई स्टील की कुर्सियों का लोकार्पण किया। इन कुर्सियों की व्यवस्था वार्ड पार्षद मद की राशि से की गई है, ताकि वार्ड के विभिन्न मंदिरों एवं उद्यानों में आने वाले नागरिकों को बैठने की बेहतर सुविधा मिल सके।कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पोरवाल,

गजेंद्र खत्री, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अंजलि बालकृष्ण पटेल तथा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर कुलदीप पांचाल, कालू यादव, पार्षद प्रतिनिधि बालकृष्ण पटेल, खुशाल गुप्ता, गौपाल बलवानी, विपुल नगर, राजेंद्र शर्मा, प्रशांत सिकरवार, आरपीएस तोमर, श्रीमती प्रियंका सेंगर, प्रेम नारायण उपाध्याय, अनुज सिंह रघुवंशी, विनय चौहान, प्रवीण चौहान, प्रवीण सोलंकी, यशवंत अग्निहोत्री, कृष्णा दुबे, योगेश जोशी, रवि भावसार, तेज सिंह सेंगर, किंशु सक्सेना, श्रीमती पद्मजा रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में वार्ड के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।