Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले स्वयं कांग्रेस के व्हाट्सएप समूहों से बाहर हों : आनंद जैन

By Mohan Sharma
July 18, 2026 1 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन/ लमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल ने कहा है कि जिन व्यक्तियों को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है अथवा जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है, उन्हें कांग्रेस से जुड़े सभी आधिकारिक एवं संगठनात्मक व्हाट्सएप समूहों से स्वयं बाहर हो जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और संगठन से स्वयं को अलग कर चुका है, तब उसके लिए कांग्रेस के आंतरिक संवाद और संगठनात्मक व्हाट्सएप समूहों का सदस्य बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। ऐसे समूह संगठन के आंतरिक समन्वय, संवाद और गतिविधियों के लिए बनाए गए हैं, जिनका उपयोग केवल कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों द्वारा किया जाना चाहिए।आनंद जैन कासलीवाल ने कहा कि यदि ऐसे लोगों में थोड़ा भी स्वाभिमान और नैतिकता है, तो उन्हें बिना किसी आग्रह या प्रतीक्षा के स्वयं पहल करते हुए कांग्रेस से जुड़े सभी आधिकारिक एवं संगठनात्मक व्हाट्सएप समूहों से बाहर हो जाना चाहिए।उन्होंने ऐसे सभी व्यक्तियों से अपील की कि वे संगठन की गरिमा और मर्यादा का सम्मान करते हुए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस के सभी व्हाट्सएप समूहों को छोड़ दें।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद थाने में जप्तशुदा लावारिस वाहनों की नीलामी 31 जुलाई को

Next

उज्जैन वार्ड 42 में 25 नई स्टील की कुर्सियों का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी बैठने की सुविधा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER