थाना कायथा पर नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं को समझाइए दी गई

इरफान अंसारी उज्जैन/थाना कायथा में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूकउज्जैन कायथा। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना कायथा पुलिस द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शराब, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार व समाज को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उनके आसपास नशे से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को “नशे से दूरी है ज़रूरी” का संकल्प दिलाते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।टी आई कमल सिंह मंडलोई उप निरीक्षक गणपत सिंह मुजाल्दे प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा उपस्थित रहे