कसरावद तहसील के किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी सचिव को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने ज्ञापन सौंपा

।। रिपोर्टर नवीन रायली खरगोन जिले के कसरावद के राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर कृषि उपज मंडी कसरावद के मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि किसानों को खाद-बीज और मुआवजे को लेकर हो रही दिक्कतों का जल्द समाधान किया जाए।*संघ ने प्रमुख मांगे रखी*1. *यूरिया खाद पर सब्सिडी बहाल हो*: किसानों को यूरिया खाद 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती की लागत कम हो सके।2. *ई-टोकन सिस्टम बंद हो*: खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली को बंद कर पहले की तरह सीधी वितरण व्यवस्था लागू की जाए।3. *सभी खाद साथ में मिले*: वर्तमान में रासायनिक खाद खरीदते समय किसानों को डीएपी के साथ सिंगल सुपर फॉस्फेट, एन.पी.के. आदि अन्य उर्वरक भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं।4. *बिजली टावर से प्रभावित जमीन का 4 गुना मुआवजा*: किसानों की उपजाऊ जमीन पर से बिजली टावर व अन्य शासकीय कार्य निकलने पर उन्हें जमीन के बाजार भाव का 4 गुना मुआवजा दिया जाए।किसान नेताओं ने कहा कि अगर समय पर खाद नहीं मिली और मुआवजे की समस्या हल नहीं हुई तो आने वाले समय में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों के हित में जल्द से जल्द निर्णय लेकर राहत दी जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान महासंघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।