स्कुली छात्रों को दी डेंगू बीमारी से बचाव की जानकारी

रमाकांत मोरे आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को संदीपनि हाई सेकेंडरी स्कूल शाहपुर में डेंगू निरोध माह के अंतर्गत शाला के छात्र-छात्राओं को डेंगू बीमारी के बारे में लक्षण कारण एवं बचाव के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया साथ ही बच्चों को अपने आसपास पानी जमा ना होने दे घर के पानी के पात्रों को लगातार देखते रहे लार्वा पाए जाने पर नष्ट करने के संबंध में जानकारी दी स्वयं को मच्छरों से बचाव के बारे में फुल कपड़े पहने घर में मच्छर जलियां से खिड़की दरवाजे को कवर करें डेंगू के गंभीर लक्षणों जैसे रक्तस्राव होना मरीज का बेहोश हो जाना प्लेटलेट्स का कम होना आदि के पाये जाने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती करने संबंधी जानकारियां दी गई कार्यक्रम में डॉक्टर सुनील कुमार रोमडे जिला मलेरिया अधिकारी श्री आतीक अली खान प्राचार्य श्री संजय चौधरी मलेरिया इंस्पेक्टर श्री राजेश दोर्वेकर प्रभारी मलेरिया शाखा बुरहानपुर एवं स्कूल के शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे । कार्यशाला में छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए एवं शाला परिसर का भ्रमण कर लार्वा की उत्पत्ति के स्थलों को निरीक्षण किया गया एवं पानी जमाना न होने दे । संबंधित शिक्षकों के साथ जानकारी साझा की गई।