ओझा समाज मित्र मंडल सेवा समिति का सम्मान समारोह एवं समीक्षा बैठक आयोजित

गुना । ओझा समाज मित्र मंडल सेवा समिति द्वारा बूढ़े बालाजी मंदिर हॉल में सम्मान समारोह एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।बैठक में समिति द्वारा 27 मार्च2026 को मणीधारी गार्डन में आयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आय-व्यय समाजजनों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ओझा, जिला अध्यक्ष राजकुमार ओझा, जिला सचिव एडवोकेट विष्णु ओझा, महिला अध्यक्ष पिस्ता ओझा एवं सम्मेलन संयोजक विनोद ओझा सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज में एकता बनाए रखने और ऐसे सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।