बजरंग दल सेवा सप्ताह का समापन: मेडिकल कैंप, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान से दी सेवा की मिसाल

गुना । बजरंग दल द्वारा 5 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को खंड शिवाजी में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। पिपरोदा स्थित खाटू श्याम जी मंदिर परिसर में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें खंड अध्यक्ष डॉ. देशराज पाल एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।मेडिकल कैंप में ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, बुखार सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।इसके साथ ही सुर्चला गौशाला में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला सह संयोजक गौरव कुशवाह, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नगर सह मंत्री अर्जुन राठौर, मिलन प्रमुख धर्मेंद्र ओझा, विद्यार्थी प्रमुख धर्मेंद्र धाकड़, विशाल पाल, सुमित चंदेल, विशाल प्रजापति, कृष्णा कुशवाह, अंशुल कुशवाह, अमित सेन सहित खंड समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बजरंग दल का सेवा सप्ताह 5 जुलाई से 12 जुलाई तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।