हत्या का आरोपी निकला ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर जिले के ग्राम बोरसल में कल हुई हत्या का खुलासा 12 घंटे के अंदर ही कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

रमाकांत मोरे बुरहानपुर/ हत्या का आरोपी निकला ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर जिले के ग्राम बोरसल में कल हुई हत्या का खुलासा 12 घंटे के अंदर ही कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरसल में शराब पी रहे दोस्तो के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने नितिन के सिर में लकड़ी का लट्ठा मार दिया जिसके कारण नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, आरोपी भी इस विवाद में घायल हुआ था पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी साथियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया पूछताछ में मुख्य आरोपी ज्ञानेश्वर पाटिल उर्फ दीपक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, पुलिस की तत्परता के चलते 12 घंटे के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।