Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

कलेक्टर श्री सिंह ने जैविक हाट बाजार स्थल का किया निरीक्षण

By Mohan Sharma
July 10, 2026 2 Min Read
0

जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के दिये निर्देश पुस्तकालय का भी किया अवलोकन*बुरहानपुर/10 जुलाई, 2026/- प्रदेश सरकार द्वारा कृषक कल्याण वर्ष अंतर्गत प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, जैविक उत्पादों के उत्पादन तथा उनके प्रभावी विपणन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुरहानपुर जिले में प्रत्येक गुरुवार को राजस्थान भवन के समीप जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जाता है, जहां प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों जैसे- केला, फल, सब्जियां, दाले, मसाले, गौ-आधारित सहित अन्य उत्पाद विक्रय किये जाते है।शुक्रवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने जैविक हाट बाजार स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से बाजार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में जैविक उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना, किसानों को उनके उत्पादों के लिये बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना है।कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैविक हाट बाजार का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान एवं उपभोक्ता इससे जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थित कार्य योजना तैयार करते हुए बाजार को और अधिक व्यवस्थित बनाने, विस्तार देने तथा अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा तथा कृषि, सहकारिता विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने लालबाग रोड स्थित मरीचिका उद्यान के समीपस्थ संचालित पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए इसे और अधिक उपयोगी बनाने, विस्तार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान एवं अध्ययन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

बुरहानपुर पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा के संबंध में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान विशेष चेकिंग अभियान दिनांक 8 जुलाई से 17 जुलाई तक 7 दिवसीय संचालित अभियान के अंतर्गत जिले में स्कूल बसों की जाएगी चेकिंग

Next

करोड़ों के सरकारी रिकॉर्ड खुले में मिलने का मामला: आदिवासी विकास परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजा विस्तृत शिकायत पत्र, 15 सवालों से घेरा प्रशासन, SIT जांच और एफआईआर की मांग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER