Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

बुरहानपुर पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा के संबंध में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान विशेष चेकिंग अभियान दिनांक 8 जुलाई से 17 जुलाई तक 7 दिवसीय संचालित अभियान के अंतर्गत जिले में स्कूल बसों की जाएगी चेकिंग

By Mohan Sharma
July 10, 2026 2 Min Read
0

अभियान के तहत स्कूल बसों की सघन जांच, सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर 09 वाहनों पर की चालानी कार्रवाई*पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जिले में स्कूल बसों एवं स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 08.07.2026 से 17.07.2026 तक संचालित 7 दिवसीय विशेष स्कुल बस जांच अभियान के अंतर्गत आज जिले में संचालित विभिन्न स्कूल बसों की सघन जांच की गई।*अभियान की कार्रवाई:*

थाना प्रभारी यातायात श्री राजेश बारवाल द्वारा आज जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित स्कूली वाहनों को रोककर उनकी फिटनेस, बीमा, परमिट, चालक का लाइसेंस, जीपीएस, प्राथमिक उपचार पेटी, आपातकालीन खिड़की एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस का बारीकी से परीक्षण किया गया।चेकिंग के दौरान स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी एवं दस्तावेजों में कमियां पाई गईं। नियम विरुद्ध संचालन करने पर यातायात पुलिस द्वारा मौके पर ही 09 स्कूल वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 9500/-₹ शमन शुल्क वसूला गया।*बुरहानपुर पुलिस की अपील:* पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधन एवं वाहन संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों हेतु जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें बुरहानपुर पुलिस द्वारा यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। छात्रहित में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सिंगल युज प्लास्टिक पन्नी जप्त कर की चालानी कार्यवाही

Next

कलेक्टर श्री सिंह ने जैविक हाट बाजार स्थल का किया निरीक्षण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER