सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चोंं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

रमाकांत मोरे सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविरबुरहानपुर । भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बुरहानपुर एवं बोरले हॉस्पीटल, बुरहानुपर के संयुक्त तत्वाधान मे जिला स्वास्थ्य विभाग बुरहानपुर के सहयोग से सरस्वयती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुरहानपुर में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों तथा स्कुल स्टाफ हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर आगामी 10 व 11 जुलाई 2026 तक 3 दिवस आयोजित किया जावेंगा। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया । शिविर में सरस्वयती शिशु मंदिर विद्यालय समिति उपाध्यक्ष श्री मुकेश शाहजी एवं शिक्षकों द्वारा उपस्थित चिकित्सकों एवं रेडक्रास के पदाधिकरियों का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

शिविर में डॉ. गणेश खर्चे बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. अंकित बोरले जनरल फिजिशियन, डॉ. श्रृद्धा बोरले स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रिती पाटील नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा विद्यालय के 400 छात्र-छात्राओं एवं 150 अभिभावकों तथा स्कुल स्टाफ का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयॉ वितरित की गई। शिविर में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय समिति उपाध्यक्ष श्री मुकेश शाहजी व रेडक्रास चेयरमैन श्री सुमित बोरले, वाईस-चेयरमैन श्री कीमतराय मतवानी, कोषाध्यक्ष श्री कपिल गुप्ता, प्रबंध समिति सदस्य श्री कमलेश शाह, श्री मुकेश पुर्वे, श्री रियाजुलहक अंसारी, श्री राजिक हुसैन, डॉ. युसुफ, श्री अताउल्लाह खान उपस्थित रहें।