सायबर सुरक्षा अभियान 2.0 सेफ क्लिक अभियान के अन्तर्गत म.प्र. शासन पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे सायबर सुरक्षा अभियान से सादलपुर एकेडमी स्कुल, बिजुर रोड सादलपुर में छात्र, छात्राओं व शिक्षकगणों को सायबर अपराधो के प्रति जागरूक किया

सायबर सुरक्षा अभियान 2.0 सेफ क्लिक अभियान के अन्तर्गत म.प्र. शासन पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे सायबर सुरक्षा अभियान से सादलपुर एकेडमी स्कुल, बिजुर रोड सादलपुर में छात्र, छात्राओं व शिक्षकगणों को सायबर अपराधो के प्रति जागरूक किया पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा सायबर सुरक्षा अभियान 2.0 सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सायबर अपराधो के प्रति जन- जागरुकता अभियान चलाकर जन सामान्य को सायबर सम्बंधित होने वाले अपराध और उनसे बचने के उपायों के बारे मे जागरूक किया जाना है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री सचिन शर्मा के, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मति पारुल बेलापुरकर एंव अनुविभागीय

अधिकारी पुलिस महोदय श्री अरविन्द सिह तोमर के मार्गदर्शन सायबर सेफ क्लिक अभियान चालाया जा रहा है, जिसके तारतम्य में थाना सादलपुर से उनि. प्रेमचन्द वर्मा, सउनि राकेश मौर्य, सउनि. हरिराम चौहान, महिला प्र आर. 634 अनिता चौहान के द्वारा सादलपुर थाना क्षेत्र के सादलपुर एकेडमी स्कुल, बिजुर रोड सादलपुर मे पुलिस मुख्यालय के द्वारा चलाए जा रहे सायबर सुरक्षा 2.0 सेफ क्लिक अभियान के तहत अनजान नम्बर से आने वाले विडियो कॉल/ लिंक/ फोटो/ एवं APK फाईल डाउनलोड करना व इंस्टॉल करने आदि के सम्बन्ध में व साइबर फ्रॉड एंव साइबर अपराध एवं ओनलाईन वित्तीय धोखाधडी से बचने के तरीके बताकर, क्या करें एवं क्या न करें के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं भारत सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1930 की जरूरत पड़ने पर उपयोग करने की समझाइश दी गई । उक्त कार्यक्रम में 300 छात्र- छात्राएं एवं शिक्षक श्री नरेंद्र सक्सेना, श्री गौतम पाटीदार, श्री आकाश चौहान, श्री सोनू राठौड, श्री कपिल कामदार, श्री राजीव ठाकुर, श्री गगन सिंह उपस्थित रहे । रिपोर्टर धार बगदीराम चौहान की रिपोर्ट