Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में 15 दिवसीय “SAFE CLICK-2026” 2.0 अभियान के अंतिम दिवस कसरावद पुलिस ने ग्रामीण विद्यालयों चलाया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान

By Mohan Sharma
July 9, 2026 2 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली · थाना क्षेत्र के अधिकतम ग्रामीण अंचल के शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक15 दिवसीय “SAFE CLICK-2026” 2.0 अभियान का समापन जनभागीदारी एवं व्यापक साइबर जागरूकता के साथ हुपुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा जी , पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के निर्देशन में संचालित राज्यव्यापी “SAFE CLICK-2026” 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को अभियान के अंतिम दिवस थाना कसरावद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के समापन दिवस पर पुलिस दलों ने ग्रामीण अंचलों के अधिक से अधिक शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों, आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।संपूर्ण कार्यक्रम थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के तहत थाना कसरावद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों ने थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के अनेक शासकीय विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है तथा वे स्वयं जागरूक होकर अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं बैंक कर्मचारियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना विलंब हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें

अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।थाना कसरावद पुलिस द्वारा अभियान के समापन अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की गई कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जागरूकता, सतर्कता एवं समय पर शिकायत ही साइबर अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। सभी नागरिक स्वयं सुरक्षित रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में सहयोग करें।सराहनीय कार्य – उक्त कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें थाना कसरावद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए “SAFE CLICK-2026” 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के अंतिम दिवस को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कलेक्ट्रेट जनसुनवाई: आरटीई में पढ़ी आदिवासी छात्रा की रोकी टीसी, स्कूल पर अवैध फीस मांगने का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Next

कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में 15 दिवसीय “SAFE CLICK-2026” 2.0 अभियान के अंतिम दिवस कसरावद पुलिस ने ग्रामीण विद्यालयों एवं बैंकों में चलाया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER