बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता “सेफ क्लिक” 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आंगनवाड़ी,स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया जागरूक**अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी डिजिटल भुगतान सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध मेकी विस्तार से जानकारी दी गई पेम्फलेट वितरित किए गए।*मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक” 2.0 साइबर जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में अभियान संचालित किया जा रहा है।साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर जागरूकता “सेफ क्लिक” 2.0 अभियान के अंतर्गत आज बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी,विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। *थाना कोतवाली* पुलिस द्वारा मंडी चौक में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया एवं पंपलेट वितरित किए गए। *थाना लालबाग* पुलिस द्वारा सागर टावर चौराहे पर उपस्थित जनमानस को साइबर जागरूकता के संबंध में छोटी-छोटी टिप्स देकर जागरूक किया गया एवं वाहनों पर पंपलेट चस्पा किए गए।*महिला थाना* पुलिस द्वारा आज बुरहानपुर पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध ,महिला अपराधों को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया।*नेपानगर पुलिस* द्वारा सायबर जागरूकता अभियान के तहत एकीकृत शासकीय हाई स्कूल चाँदनी एवं मराठी स्कूल ग्राम चांदनी में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।*शाहपुर पुलिस* द्वारा ज्ञानदीप स्कूल में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों को सायबर अपराध से बचने के टिप्स दि गए साथ ही हेलमेट के उपयोगिता के बारे में बताया गया।*खकनार पुलिस* द्वारा आज साइबर जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को साइबर जागरूकता के संबंध में जागरूक किया गया। एवं गांव में इसकी जागरूकता फैलाने हेतु शपथ दिलाई गई।*थाना निंबोला* पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्राम मगरूल में आम जन को साइबर अपराध तो संबंध में उसकी जानकारी दी गई। एवं संचार साथी पोर्टल 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में बताया गया।उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP एवं UPI फ्रॉड, KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।पुलिस पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।”सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए — एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य।”*