रोटरी नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 125रोगियों का हुआ नेत्र परीक्षण 35 मरीजों को मिलेगी नेत्र ज्योति

गुना। जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब गुना एवं सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के तत्वाधान में रोटरी सदस्य रजनीश शर्मा के पूज्य पिताजी स्मृति शेष श्री कैलाश शर्मा जी (पूर्व विधायक ) एवं पूज्यनीय माताजी स्मृति शेष श्रीमती शिवकुमारी जी की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क नेत्र, शुगर व बीपी जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रोटरी भवन गुना में आयोजित किया गया। नेत्र शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया की नेत्र शिविर में सदगुरु संकल्प नेत्र चिकत्सालय के विशेषज्ञ डॉ संजय पांडे एवं चिकित्सा दल द्वारा 125 से अधिक रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें से 35 मरीजों को मोतियाबंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर सद्गुरु सकल्प नेत्र चिकित्सालय लटेरी भेजा गया जिनको मिलेगी नेत्र ज्योति। इससे पूर्व शिविर का विधिवत शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सचिव शैलेश गुप्ता रोटेरियन रजनीश शर्मा, वरिष्ठ रोटेरियन इंजिनियर शिखर चंद जैन, गोपाल सक्सेना, शिविर संयोजक विकास जैन नखराली एवं संजीव गर्ग, सी ए ब्रजेश अग्रवाल, जितेंद्र खुराना, जगमोहन बंसल, देवेंद्र रघुवंशी, श्रवण एबट शंभूनाथ तिवारी, राज कुमार मंगल सहित उपस्थित जनों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया। शिविर में सदगुरु टीम से नितेश सेन, डजितेंद्र जादौन घनश्याम बघेल, गोलू राठौर सहित रोटरी सदस्यों ने शिविर में उपस्थित रह कर नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से सेवाकार्य किया। शिविर संयोजक विकास जैन ने बताया की नेत्र शिवर में मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां व चश्मा वितरण के साथ-साथ उनके रुकने एवं भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा नि:शुल्क की गई।