Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

नगरपालिका का 4 दिवसीय विशेष जनसुविधा एवं स्वच्छता अभियान वार्ड 09 एवं 10 में जारीमौके पर समस्याओं का त्वरित निराकरण, नागरिकों से स्वच्छता मुहिम से जुड़ने की अपील

By Mohan Sharma
July 6, 2026 2 Min Read
0

जिला ब्यूरो अलीराजपुर से महेश गणावा की रिपोर्ट/ आलीराजपुर। नगर पालिका परिषद आलीराजपुर द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं नागरिक सुविधाओं से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा 4 दिवसीय विशेष जनसुविधा एवं स्वच्छता अभियान वार्ड क्रमांक 09 एवं 10 में निरंतर जारी रहा।अभियान का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों के साथ वार्डों का पैदल भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराया।निरीक्षण के दौरान 3 बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू कराया गया तथा 2 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था बहाल की गई। साथ ही नालियों की व्यापक सफाई कर जमी हुई गंदगी को हटाया गया, झाड़ियों की कटाई कर मार्ग को साफ-सुथरा बनाया गया तथा नालियों की धुलाई की गई।

इसके साथ ही कीटनाशक पाउडर का छिड़काव कर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई।इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर विकास एवं मरम्मत कार्यों को गति देने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। अभियान के अंतर्गत एसपी कार्यालय के पास रोड लेवलिंग, नितिन सेल्समैन के घर के पास सीसी रोड निर्माण, प्रदीप रावत के घर के सामने नाली रिपेयरिंग एवं सौंदर्यीकरण तथा राहुल परिहार के घर के पास नाली मरम्मत कार्य के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।इस अवसर पर श्री सेना महेश पटेल ने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता मुहिम से जुड़कर सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में भागीदारी निभाएं।उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका का कार्य नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी नागरिक इस अभियान में सहभागी बनें।अभियान के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला सहित नगर पालिका का समस्त अमला एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मैहर। मध्य प्रदेश पुलिस के “SAFE CLICK 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

Next

आप बीमार नहीं हैं — आपका घर और ऑफिस बीमार हैं! पढ़े रोचक तथ्य

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER