मैहर। मध्य प्रदेश पुलिस के “SAFE CLICK 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

दिनेश यादव मैहर। मध्य प्रदेश पुलिस के “SAFE CLICK 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैहर में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, नकली ऐप, UPI/QR कोड ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा OTP, PIN और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
