Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद नगर में निकली साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा,7 जुलाई को भंडारा

By Mohan Sharma
July 6, 2026 1 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली खरगोन जिले के कसरावद में श्री साईं बाबा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। पालकी यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद सुसज्जित पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के जयकारों और भजनों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर के मुख्य मार्गों पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की पालकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।पूरे नगर में निकली इस भव्य पालकी यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। साईं बाबा के जयकारों से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में आरती कर श्रद्धालुओं ने साईं बाबा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।श्री साईं मंदिर सेवा समिति द्वारा बताया गया कि 7 जुलाई को मंदिर के 23 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद नगर की दादावाड़ी मेंजयघोष के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा, धर्ममय हुई नगरी, किया बहुमान

Next

असीरगढ़ के आंचल में 30 हजार पलाश बीजों का किया रोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER