कसरावद नगर की दादावाड़ी मेंजयघोष के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा, धर्ममय हुई नगरी, किया बहुमान


।। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद नगर के श्वेताम्बर जैन समाज के श्री राजेन्द्रसूरी दादावाड़ी मंदिर में रविवार को चार प्रतिमाओं के साथ सिद्ध चक्र पट स्थापना के साथ भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन से पूरा नगर धर्ममय हो गया। भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत रविवार सुबह 8.45 बजे के शुभ मुहूर्त में हुई। परम पूज्य मसा पट्टप्रभावक, गच्छाधिपति, श्रीमद्विजय नित्यसेनसुरीशवर म सा के साथ मुनिश्री सिद्धरत्नविजय जी मसा, मुनिश्री विद्धदृरतनविजय जी मसा, मुनिश्री प्रशमसेनविजय जी मसा, मुनिश्री अजितसेनविजय जी मसा, मुनिश्री तारकरत्नविजय जी मसा, मुनिश्री निर्भयरत्नविजय जी मसा, मुनिश्री अध्यात्मसेनविजय जी मसा, मुनिश्री अर्हमरोजविजय जी मसा के परम सानिध्य में युग पर्वतक श्रीमद्विजय जयंतसेनसुरीश्वर जी मसा की मूर्ति के लाभार्थी परिवार अशोक चांदमल लूणीया परिवार द्वारा विधि विधान से प्रतिष्ठा की।

इसके साथ ही मणिभद्र वीर की प्रतिष्ठा का लाभ सुरेशचंद लूणीया एवं निर्मल लूणीया प्रेमराज परिवार, अधिष्ठानायक देव की प्रतिष्ठा का लाभ अमित तिलोकचंद कवाड़ परिवार द्वारा, अधिष्ठायक देवी का चढ़ावा गौतम पुखराज वागरेचा परिवार एवं सिद्ध चक्र पट स्थापना की प्रतिष्ठा का लाभ सुनील कवाड़ परिवार को मिला। प्रतिष्ठा के अवसर पर आचार्य श्री के जयकारो एवं जयघोष से पूरा पांडाल गुंजायमान हो गया। प्रतिष्ठा के पश्चात धूमधाम से आरती हुई। कार्यकम में दादावाड़ी ट्रस्ट द्वारा प्रतिष्ठा महोत्सव के लाभार्थी अशोक चांदमल लूणीया परिवार का शाल श्रीफल के साथ अभिनंदन पत्र भेंटकर बहुमान किया। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा अशोक जी सोनपुरा, तिलोक काकरिया एवं जयेश जैन कुक्षी का शाल एवं स्मृति चिन्ह से बहुमान किया साथ ही संगीत टीम के राजू जैन, कैलाश जैन एवं मुकेश जैन व अन्य लाभार्थियों का भी शाल श्रीफल से बहुमान किया गया। कार्यकम का संचालन दादावाड़ी प्रवक्ता निति लूणीया ने किया एवं आभार अध्यक्ष विकास रायली ने माना।बोलिया लेकर बने लाभार्थी -प्रतिष्ठा महोत्सव में बोलिया लगाकर समाजजनों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। जिसमें पुण्य सम्राट की मूर्ति पर कलश चढ़ावा सुरेन्द पांचोटिया परिवार द्वारा, पुण्य सम्राट की प्रतिमा पर ध्वजा चढ़ाने का चढ़ावा सचिन कुमार, संजय कुमार छगनलाल लूणीया एवं परिवार द्वारा, दादा गुरुदेव के शिखर पर कलश चढ़ावा की बोली एवं मूलनायक भगवान की आरती चढ़ावा बोली सुनील कवाड़, महावीर कवाड़ एवं प्रतीक कवाड़ परिवार द्वारा, दादा गुरुदेव की ध्वजा चढ़ावा भूपेश कुमार प्रेमचंद लूणीया परिवार इंदौर द्वारा, छापे लगाने की चढ़ावा बोली राहुल कुमार महावीर कोठारी पारिवार संभाजीनगर, झालर बजाने की बोली, पुण्य सम्राट के प्रथम पूजन की बोली एवं गच्छाधिपति नित्यसेन जी मसा को कामली ओढाने की बोली विकास समरथमल रायली परिवार द्वारा,

श्रीगुरू पूजन चढ़ावे की बोली हितेश प्रकाशचंद संचेती परिवार द्वारा,श्रीमद विजय जयंतसेनसुरीश्वर मसा की प्रतिष्ठा के बाद की प्रथम आरती की बोली निर्मल कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार प्रेमचंद लूणीया प्रेमराज लूणीया परिवार द्वारा, मंगल दिए की आरती बोली नगीन कुमार निखिल कुमार लूणीया परिवार द्वारा, दादा गुरुदेव की आरती की बोली नयन कुमार विजय कुमार चिलमेहता परिवार द्वारा ली गई। श्रद्धालुओं ने बोलिया में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुण्य के लाभार्थी बने।लाभार्थी परिवार ने माना आभाक्षर – तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन से नगर में धर्ममय वातावरण रहा। धार्मिक विधानों के साथ मधुकर ग्रुप भक्ति मंडल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों में श्रद्धालु जमकर झूमे। दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के लाभार्थी अशोक चांदमल लूणीया, अंकुश लूणीया एवं मयंक लूणीया एवं परिवार द्वारा आयोजन में सहयोगी श्रीराजेंद्रसूरी दादावाड़ी ट्रस्ट, जैन श्वेतांबर श्रीसंघ, आगंतुक अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार माना।