Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के 11वें दिवस पर गुना पुलिस की साइबर जागरूकता मुहिम तेज**विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम

By Mohan Sharma
July 4, 2026 2 Min Read
0

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 11वें दिवस गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया । यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में सतत रूप से संचालित किया जा रहा है । अभियान के दौरान आज थाना म्याना, बमोरी, कुंभराज, सिरसी, जामनेर सहित जिले के अन्य सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों के तौर-तरीकों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई ।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके । गुना पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, संवाद, कार्यशालाएं एवं अन्य गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने के प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मनावर थाना पहुंचे नवागत थाना प्रभारी राजेश यादव, कहा— जनता का विश्वास जीतना और अपराध पर नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता

Next

चन्द्र शेखर आजाद नगर में छात्रावासों के रिक्त पदों पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न, मेरिट के आधार पर होगा चयन : विधायक सेना महेश पटेल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER