Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

डॉक्टर्स डे, सीए डे, एवं पत्रकार ,नगर की प्रख्यात शख्सियतों के जन्मदिवस पर हर्फ़ हर्फ़ आईना सोसाइटी और तहरीम एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से आयोजित हुआ सम्मान समारोह

By Mohan Sharma
July 4, 2026 3 Min Read
0

बुरहानपुर डॉक्टर्स डे, सीए डे एवं पत्रकार नगर और ज़िले की एक दर्जन से अधिक प्रख्यात शख्सियतों के जन्मदिवस पर हर्फ़ आईना हर्फ़ आईना सोसाइटी और तहरीम एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वाधान में दानिश हाई स्कूल, दाउदपुरा बुरहानपुर और ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी बुरहानपुर के सहयोग से दानिश हाई स्कूल दाउदपुर बुरहानपुर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन मोमिन जमात, बुरहानपुर के सरपरस्ता हाजी मोहम्मद आरिफ़ अंसारी अलीग की सदारत में, जिले की प्रसिद्ध सियासी समाजी शख्सियत शाह परवेज़ सलामत, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी अलहाज सैयद फरीद सेठ, मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम अंसारी पापा सेठ के मुख्य अतिथि में किया गया। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की बुरहानपुर ज़िला इकाई के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ दादा द्वारा तिलावत कलामे पाक से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बुरहानपुर के डॉक्टर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर जलील बुरहानपुरी ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर्स डे, चार्टर्ड अकाउंटेंट डे और जिले की गणमान्य नागरिकों और हस्तियों का जन्म दिवस मनाने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए स्वागत भाषण दिया। आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर एस चार्टर्ड अकाउंटेंट अतिथिगण पत्रकारगढ़ साथ में मनचासी नदियों का स्वागत डॉक्टर जलील बुरहानपुरी, मोहम्मद फारूक चिश्ती, नईम मैकेनिक(ज़हीर सरदार), हाजी मतीन अजमल, हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ दादा, रियाज उल हक अंसारी, अता उल्लाह खान, दानिश स्कूल बुरहानपुर के संचालक एडवोकेट जावेद मीर, डॉक्टर ओसामा डॉक्टर जलील अंसारी, जमील उद्दीन निजामुद्दीन और इक़बाल अंसारी आईना द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर बंधुओं में बुरहानपुर पब्लिक स्कूल न्यू इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर के संस्थापक अध्यक्ष एवं सैफिया हमीदिया यूनानी दिव्या कॉलेज बुरहानपुर के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अलताफ जाविद, एसएच यूनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर एवं मोहसिन ए मिल्लत युनानी मेडिकल कॉलेज रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व व्याख्याता, वरिष्ठ यूनानी चिकित्सा डॉक्टर मेहमूद खान, बनारस वाला हकीम के नाम से भारत में प्रसिद्ध बुरहानपुर के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक आचार्य एवं स्वर्गीय प्रभु शास्त्री के पुत्र आयुर्वेदाचार्य पंडित विभूति नारायण शास्त्री जी, मेट्रो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बुरहानपुर के संचालक डॉक्टर नदीम सैयद,ज़िला अस्पताल बुरहानपुर में पदस्थ चिकित्साक डॉक्टर एहफाज़ अंसारी, डॉक्टर वसीम अख्तर अंसारी और डॉक्टर आलिया रहमान की जोड़ी, डॉ अब्दुल सईद (लालबाग) और डॉक्टर ज़ीनत फिरदौस की जोड़ी, सफर हामिद या सैफिया हमीदिया यूनानी दिव्या कॉलेज बुरहानपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर एस एम सादिक़ समीर, ताप्ती हॉस्पिटल बुरहानपुर के संस्थापक संचालक में शामिल डॉक्टर नीरज बजाज को चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर ज़िले की प्रथम महिला एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहतरमा मुस्कान कक्कड़ और राहुल छाबड़िया को CA दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी सर्व श्री शैली कीर, वरिष्ठ पत्रकार शकील खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सीनियर अधिवक्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर नीरज बजाज, वरिष्ठ शायर एवं शिक्षक क़मरुद्दीन फ़लक, बुरहानपुर जिलाअधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट युनूस पटेल साहब ने उपस्थित मंच आसीन अतिथियों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया। और सभी ने एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी। शायर कमरुद्दीन फलक और डॉक्टर जलील बुरहानपुर में अपनी रचनाओं का पाठ कर उपस्थित जनों को आनंदित किया। अंत में हर्फ़ हर्फ़ आईना सोसाइटी बुरहानपुर के अध्यक्ष इक़बाल अंसारी ने आभार व्यक्त किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

दिशा बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का सख्त संदेश – जनहित और विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

Next

2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से राहत देने संसद में संशोधन की मांगअध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर ने प्रधानमंत्री के नाम सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर जताई चिंता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER