डॉक्टर्स डे पर उज्जैन में 101 चिकित्सक का हुआ सम्मान

इरफान अंसारी उज्जैन/ 1 जुलाई 2026 को कालिदास अकादमी उज्जैन में आयोजित नेशनल डॉक्टर्स डे पर अलख उज्जैनी एंड इलैक्ट्रो होम्यो पेथी कॉन्सिल ऑफ़ मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कार्य क्रम में देश भर से पधारे 101 विभिन्न पेथियो के डॉक्टर्स का सम्मान किया गया…संगठन के डा ओ पी वैष्णव ने बताया कि कार्य क्रम के मुख्य अतिथि ओम जैन (हाऊसिंग बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष)विशेष अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया , उत्तर क्षेत्र विधायक अनिल जैन , अलख उज्जैनी अध्यक्ष व नगर महामंत्री भाजपा आनन्द सिंह खींची डिविजनल कमांडेड रोहितास पाठक,, सहित मध्य प्रदेश के 10 से अधिक EH संगठनो के प्रदेश अध्यक्ष मंचासीन थे,,दोपहर 12 बजे गणेश वंदना, देश भक्ति गीत प्रस्तुति के साथ प्रारम्भ कार्य क्रम में अतिथियों ने चिकित्सको के कार्य समर्पण की प्रशंसा की,,

सांसद ने उज्जैन में प्रधानमंत्री द्वारा भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में एम्स की सौगात देने का आश्वासन दिया,, विधायक जी ने कोरोना काल में किए गए चिकित्सकों के कार्यों को सराहा,,डिवीजन कमांडेड जी ने सिन्हस्थ 2028 के लिए चिकित्सकों से अपनी सेवाए सिविल डिफेंस के माध्यम से देने हेतु आव्हान किया।।इन्दौर से पधारे डा अजय हार्डिया ने eh से उपचारित मरीजों की स्वस्थ होने की जानकारी दी ,,इस अवसर पर जबलपुर से डा आशुतोष पाठक इन्दौर से डा एम सिद्दकी डा ममता जी शुक्ला डा चंद्रेश जैन सहित विभिन्न पदाधिकारी मंचासीन थे,,उज्जैन मैनेजमैंट टीम ने कार्य क्रम की पुरी व्यवस्था संभाली ,, संयोजक डा अकील ख़ान ने अपने अनूठे अंदाज में संचालन किया,,आभार डा हटे सिंह असावद ने माना ।।इस समय 500 से अधिक चिकित्सक उपस्थित थे,,