Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

मनावर थाने की कमान अब राजेश यादव के हाथ, अपराधों पर लगेगा अंकुश की उम्मीद

By Mohan Sharma
July 4, 2026 2 Min Read
0

*शकील खान मनावर से 9755 498 752*धार जिले में कई थाना प्रभारियों के तबादले, के.एफ. रुस्तमजी अवार्ड से सम्मानित अधिकारी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*मनावर, जिला धार। धार जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जिले के कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। एक जुलाई को जारी आदेश के अनुसार कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव को मनावर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मनावर के तत्कालीन थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान का तबादला धार कोतवाली कर दिया गया है। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा धरमपुरी, धामनोद, सांदलपुर, राजोद, धार और नौगांव सहित कई थानों में भी नए थाना प्रभारियों की पदस्थापना की गई है।नवनियुक्त थाना प्रभारी राजेश यादव अपनी अनुशासित कार्यशैली, सख्त कानून व्यवस्था और प्रभावी अपराध नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में पहचान रखते हैं। हाल ही में उन्हें उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2023-24 के प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवार्ड की विशिष्ट श्रेणी के लिए चयनित किया गया है। इस सम्मान के तहत उन्हें 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।राजेश यादव की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब मनावर क्षेत्र में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर आमजन में चिंता का माहौल है। ग्राम कवठी में 55 लाख रुपये से अधिक की नकदी और जेवरात की चोरी, सिंघाना में ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, नगर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी तथा बीच बाजार महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने जैसी घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इनमें से कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते रहे हैं।ऐसे में राजेश यादव की नियुक्ति को क्षेत्रवासी सकारात्मक बदलाव के रूप में देख रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि लंबित मामलों का शीघ्र खुलासा होगा, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई होगी और मनावर में कानून व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत एवं विश्वासपूर्ण बनेगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

किसानों ने जनपद पंचायत के बाहर दिया धरना, किसान आनंदराम ने रोते हुए सुनाई पीड़ा; कहा- अब आत्महत्या के अलावा नहीं बचा कोई रास्ता

Next

बारिश बनी व्यवस्था की परीक्षा, मनावर में नगर पालिका हुई बेनकाब

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER