कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया

SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कार्यालय परिसर में किया जाना है। इसी के परिपालन में आज राष्ट्रगीत का गायन कलेक्टर कार्यालय परिसर में किया गया। अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास की उपस्थिति में राष्ट्रगीत का गायन सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
