Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर ताप्ती सेवा समिति ने किया शहर के प्रख्यात चिकित्सकों एवं सीए का सम्मान

By Mohan Sharma
July 2, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सेवा में समर्पित चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था।इस अवसर पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आई. एल. मूंदड़ा, डॉ. सुबोध बोरले, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. रफत अंसारी, डॉ. निमिषा कक्कड़ लाड, डॉ. आशीष जैन, डॉ. राहुल सुगंधी, डॉ. किरीट श्रॉफ, डॉ. उषा श्रॉफ, डॉ. कनसिया, डॉ. दर्शन मोरे, डॉ. पराग, डॉ वैशाली केसरी तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मुस्कान कक्कड़ एवं सीए राहुल छाबड़िया का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने कहा कि चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। चिकित्सक जहां मानव जीवन की रक्षा कर सेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम में धर्मेंद्र सोनी, अत्ताउल्लाह खान, डॉ. युसूफ खान, नंदकिशोर वाणे, रियाज-उल-हक अंसारी, विनय पुनीवाला, देवचरण शर्मा, राजकुमार बचवानी, राजीव हुसैन अंसारी, श्रीराम अग्रवाल सहित ताप्ती सेवा समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।इस आयोजन को सफल बनाने में केमिस्ट मनोज गुप्ता, अपना कमर्शियल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष शरद मोरे, संस्थापक अध्यक्ष नीरज कक्कड़, अधिकारी डॉ. नरेन्द्र राजपूत एवं प्रबंधक समाधान चौधरी का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन करते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याण के लिए निरंतर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित, जिला चिकित्सालय की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत समीक्षा

Next

कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER