अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था श्रद्धालुओं के साथ रवाना,डोल तासे नाचते गाते हुए दिखे

रिपोर्टर,प्रकाश सिसोदिया महू से /महू। यात्रा संयोजक यश सैनी एवं दीपक कोटवार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेरणा स्रोत ,मार्गदर्शक ब्रह्मलीन स्व बद्रीलाल जी पाटीदार एवं ब्रह्मलीन स्व सुरेंद्र पाल सिंह जी खनूजा की स्मृति में 30 जून को अमरनाथ यात्रा के लिए महू से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर जाने वाले सभी अमरनाथ भक्तों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद जितेंद्र शर्मा, समाजसेवी श्री राधेश्याम जी बियानी, अमित सैनी, जीतू कौशल, राहुल नागर, राजकुमार प्रजापति, प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू खनूजा ने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
