बावड़ी उत्सव के माध्यम से जल संरक्षण का दिया संदेश

अलीराजपुर, 30 जून 2026। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला अलीराजपुर के जल गंगा संवर्धन अभियान (तृतीय चरण) के अंतर्गत विकासखंड चन्द्रशेखर आजाद नगर के सेक्टर बरझर स्थित नवांकुर संस्था रिंगोल सनातन सेवा समिति द्वारा ग्राम रिंगोल में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल बचाओ अभियान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी श्री संजय बामनिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि बावड़ियाँ हमारी सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ-साथ जल संरक्षण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर बावड़ी की सामूहिक साफ-सफाई की तथा पूजन-अर्चन कर जल संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प भी लिया कि वे अपने क्षेत्र के जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में निरंतर सहयोग करेंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रह सके।कार्यक्रम में रिंगोल सरपंच श्री महेश भूरिया, महेश जादव, पंकज जादव, दिनेश जादव, मगन परमार, अमरसिंह जादव, विशाल जादव, नरेश जादव, सवली परमार, आशीष जादव, निलेश बामणिया, महेश बामणिया, निलेश परमार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।
