Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

आगामी नगरपालिका एवं नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

By Mohan Sharma
June 28, 2026 2 Min Read
0

चन्द्र शेखर आजाद नगर से महेश गणावा की रिपोर्ट /भोपाल। । बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी सहित प्रदेशभर से नगरपालिका एवं नगर निगम चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहे। इस दौरान चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती, प्रत्याशी चयन के मापदंड तथा आगामी चुनावों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जोबट विधायक एवं नगरपालिका आलीराजपुर अध्यक्ष सेना महेश पटेल भी शामिल हुईं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव केवल राजनीतिक समीकरणों से नहीं, बल्कि जनता के बीच निरंतर सक्रियता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के आधार पर जीते जाते हैं।सेना महेश पटेल ने सुझाव दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर वार्ड और मोहल्ले में लगातार जनसंपर्क बनाए रखें, सभी समाजों के सुख-दुख में सहभागी बनें, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के शामिल हों तथा छोटी-छोटी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर जनता का विश्वास मजबूत करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रिय टीम और जनता से निरंतर संवाद ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशी चयन के मापदंडों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान साफ-सुथरी छवि, जनसेवा का रिकॉर्ड, संगठन के प्रति निष्ठा, जनता के बीच सक्रियता, जीत की क्षमता तथा सामाजिक स्वीकार्यता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक का उद्देश्य आगामी नगरपालिका एवं नगर निगम चुनावों के लिए मजबूत रणनीति तैयार कर कांग्रेस को अधिक से अधिक सीटों पर विजय दिलाना रहा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सर्व समाज ने किया पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पूज्य मुनि श्री के पाद प्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद

Next

ठाकुर श्री बस स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER