सर्व समाज ने किया पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पूज्य मुनि श्री के पाद प्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद

। गुना। नगर में विराजित राष्ट्रीय जैन संत जगत पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का दो दिवसीय प्रवास रविवार को श्री मुनिसुव्रत नाथ जिनालय तेलघानी स्थित मंदिर पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। उनके आगमन पर बड़ी संख्या भक्तों ने आत्मीय अगवानी कि। ततपश्चात पूज्य मुनि श्री ने प्रवचन कर उन्होंने समाज को दान का महत्व बताया।प्रवचन पश्चात पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में मंदिर के सामने बनी नवीन संत शाला का रिवन खोलकर भव्य उद्घाटन किया गया। *केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पूज्य मुनि श्री के पाद प्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद*भारत के इतिहास में पहली वार आयोजित सर्व धर्म समाज गुना द्वारा पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कार्यक्रम में सर्व समाज जनों ने सम्मिलित होकर पूज्य मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर धर्म लाभ लिया।

इसी के साथ ही पाद प्रक्षालन कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उपस्थित होकर पूज्य मुनि श्री के चरण पखांरे और पूज्य मुनि श्री से उन्होंने आत्मीय चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ततपश्चात मुनि सुव्रत नाथ जिनालय कमेटी के संरक्षक मनोज जैन स्वराज , सह संयोजक तरुण जैन एवं भाजपा प्रदेश मिडिया पेनलिस्ट विकास जैन नखराली सहित कमेटी के पदाधिकारीयों ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का माल्यार्पण एवं पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।